PATRIKA24x7

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने संत शिरोमणी परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती समारोह में शामिल हुआ।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

स्टेशन मरोदा, विजय चौक, वार्ड क्रमांक 19 में संत शिरोमणी परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित समारोह में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने जैत खाम, गुरु गद्दी की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की।

विधायक ललित चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा जी का संदेश “मनखे-मनखे एक समान” सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का मार्ग प्रशस्त करता है, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती हमें उनके आदर्शों और विचारों को अपनाने के लिए प्रेरित करती है।

इस गरिमामय अवसर पर मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, वार्ड पार्षद सोनिया देवांगन, रिसाली नगर निगम विधायक प्रतिनिधि गोविंद साहू, धर्मसिला देवी, शेष जांघड़े, जनपद सदस्य झमित गायकवाड़, राजू राम, संध्या वर्मा, विद्या देवी, रंजन सिन्हा, संतोष कुशवाहा, मोहन टूटी, झरा, नरेश कोठारी, रोहित चंद्राकर, सहित सतनामी समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!