गुण्डरदेही।
बाबा जी ने सामाजिक बुराइयों, जातिवाद की समस्या और अंधविश्वास के खिलाफ ‘मनखे-मनखे एक समान’ का दिया संदेश।
अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजमहंत डोमन कोर्सेवाडा रविवार को गुण्डरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कुथरेल के आश्रित ग्राम मासुल पहुंचे। जहां उन्होंने ग्राम मासुल अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद अंतर्गत निर्मित कलामंच का लोकार्पण कर मड़ई महोत्सव में शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राजमहंत डोमन कोर्सेवाडा रहे। अध्यक्षता पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में गुण्डरदेही भाजपा मंडल अध्यक्ष युवराज मार्कण्डेय, जनपद सदस्य रामेश्वर चंद्राकर, सरपंच पेमिन दीपक साहू, उप सरपंच नरेंद्र साहू, वासुदेव साहू एवं समस्त पंचगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजमहंत डोमन कोर्सेवाडा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में की विकास की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने राज्यसरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने आगे कहा कि बाबा गुरु घासीदास छत्तीसगढ़ के एक महान संत और समाज सुधारक थे। बाबा जी नेे सामाजिक बुराइयों, जातिवाद की समस्या और अंधविश्वास के खिलाफ ‘मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश दिया।
राजमहंत डोमन कोर्सेवाडा ने आगे कहा बाबा गुरु घासीदास के संदेश, सत्य अहिंसा, समानता और मानवता के मूल्यों पर चलने, साथ ही अंधविश्वास, भेद-भाव व जातिवाद के खिलाफ सभी मानव को जागरूक रहने व सत्य की मार्ग पर चलने के लिए सभी को प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने ग्राम पंचायत कुथरेल में विकास कार्य 11 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की।
कार्यक्रम में ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष तोरण लाल साहू, उपाध्यक्ष बैसाखु राम यादव, ग्राम पटेल धरमसिंह चंद्राकर, ग्रामीण ताराचंद साहू, दीपक साहू, अर्जुनसिंह साहू, राजूलाल साहू, दिनेश साहू, गौतमराम साहू, सुदामा राम साहू, सुखचरण साहू, अंजोरीराम साहू, लेखराम चंद्राकर, डॉ दिनेश साहू, छबील साहू, मानसिंह साहू, मिथुन तुरतुरिया सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

