PATRIKA24x7

कलेक्टर मिश्रा ने विद्युत दुर्घटना में मृत पशु मालिकों को मुआवजा राशि का किया चेक वितरण।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में विद्युत दुर्घटना में मृत पशु मालिकों को मुआवजा राशि का चेक वितरण किया। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर वितरण कंपनी लिमिटेड बालोद के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि 18 मई 2025 को जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम लाटाबोड में विचरण के दौरान 02 गाय एवं 01 भैंस सहित 03 पशुओं की मृत्यु हो गई थी। जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी व राज्य शासन द्वारा पशु मालिकों को मुआवजा राशि प्रदान किया गया है। जिसमें पशु मालिक धरम सिंह साहू, साहू एवं रिनेश साहू को आर्थिक सहायता राशि के रूप में 32 हजार 800 रूपये की राशि का चेक प्रत्येक को वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!