PATRIKA24x7

ओरमा सरपंच ने,,, मानदेय के चार हजार रुपया इलाज के लिए सरपंच जनकल्याण योजना के तहत भेंट की।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत ओरमा के सरपंच मंजूलता परस साहू ने फिर एक बार जनता को निस्वार्थ भाव की सेवा के रूप में सेवाएं दी है आपको बता दे की पंचायत चुनाव के समय उन्होंने मतदाता से वादा किया था कि जरूरतमंद लोगों को अपने मानदेय के राशि देने के लिए जो आज पूरा होते दिख रहा है , सरपंच मंजूलता परस साहू ने अपने गृह ग्राम मेंड़की में अपने स्वयं के एक योजना जैसे सरपंच जनकल्याण योजना के तहत चार हजार रुपया की मानदेय की राशि को जरूरतमंद लक्ष्नी बाई यादव को उनके इलाज के लिए दिए हैं।

साथ में गांव के वरिष्ठ नागरिक साहू समाज के अध्यक्ष मनोहर साहू ने भी उन्हें अपने ओर से सहयोग किया है उक्त मानदेय राशि सरपंच मंजूलता परस साहू, भाजपा नेता गुणवंत लाल श्रीवास्तव, साहू समाज के अध्यक्ष मनोहर लाल साहू ,गांव के वरिष्ठ नागरिक होरीलाल गजपाल, पूर्व पंच भूवन लाल भारद्वाज, नारायण साहू, लक्ष्मी बाई यादव के घर पहुंच कर सरपंच ने अपने मानदेय की नगद राशि चार हजार रुपया भेंट की है, आगे उन्होंने कहा चुनाव के सभी वादा पूरा समय पर पूरा होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!