PATRIKA24x7

बालयोगी विष्णु अरोरा की कथा में पहुँचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर, भक्तिभाव के साथ की नए साल की शुरुआत।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*बालोद :-* ग्राम कुरदी (बासीन) में आयोजक सियाराम साहू के सौजन्य से सुप्रसिद्ध कथावाचक बालयोगी विष्णु अरोरा के द्वारा प्रवाहित हो रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन में क्षेत्र के भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर विशेष रूप से सम्मिलित हुए।

उन्होंने कथा श्रवण कर अपने नए वर्ष का शुभारंभ किया। बालयोगी विष्णु अरोरा की ओजस्वी वाणी और भजनों की मधुर प्रस्तुति ने पंडाल में उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा के दौरान बालयोगी जी ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार उनके आदर्श आज के आधुनिक समाज के लिए प्रासंगिक हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कथा का श्रवण किया और बालयोगी विष्णु अरोरा से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नए साल की शुरुआत ईश्वर की भक्ति और संतों के सानिध्य से बेहतर और कुछ नहीं हो सकती। भगवान कृष्ण का जीवन हमेंधर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि यह नव वर्ष हमारे क्षेत्र की जनता के लिए सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए। आयोजन के दौरान पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कथा में आए ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आयोजक सियाराम साहू परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और समरसता का संचार होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!