लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
बालोद द्वारा नववर्ष के शुभ अवसर पर नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक एवं अभिकर्ता नववर्ष मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम दिनांक 28 जनवरी 2026, बुधवार को पर्यावरण पार्क, दल्ली राजहरा रोड, जेल के पास, बालोद में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा।
समारोह में जिले के सभी अभिकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति अपेक्षित है।
इस अवसर पर संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं, अभिकर्ताओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा, साथ ही आपसी सौहार्द एवं संगठनात्मक एकता को मजबूत करने पर विशेष बल दिया जाएगा। कार्यक्रम में सभी अभिकर्ताओं के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था भी की गई है।
लियाफी संगठन ने सभी अभिकर्ताओं से कार्यक्रम पूर्व अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, जिससे आयोजन की व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित रूप से की जा सकें।
विनीत
लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (लियाफी)
दल्ली राजहरा – बालोद
अध्यक्ष सियाद राम सपहा
+91 93403 01062
सचिव कुंज लाल साहू
+91 98936 15157
कोषाध्यक्ष संजय यादव
+91 79995 00136

