Skip to main content

PATRIKA24x7

जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने ली एसआईआर के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

आज जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों के द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली गई। इस दौरान जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र संजारी बालोद, गुण्डरदेही एवं डौण्डीलोहारा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत चल रहे कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य को भारत निर्वाचक आयोग के निर्देशानुसार पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न किया जा रहा है।

इस दौरान विधानसभा क्षेत्र संजारी बालोद के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नूतन कंवर, विधानसभा क्षेत्र गुण्डरदेही के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रतिमा ठाकरे झा, विधानसभा क्षेत्र डौण्डीलोहारा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शिवनाथ बघेल सहित तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदारों के अलावा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!