गुण्डरदेही।
> राजहरा में आयोजित लर्निंग लायसेंस कैम्प में बनाएं गए 74 वाहन चालकों का लर्निंग लायसेंस।
> “यातायात जागरूकता कैलेण्डर 2026” का पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा किया गया विमोचन।
पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश पटेल के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, बोनीफॉस एक्का उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) बालोद एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार जिले में “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” (दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक) यातायात सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम मे दिनांक 28.01.2026 को बालोद के साप्ताहिक बाजार में “बालोद के रंग” के कलाकारों के द्वारा पुलिस विभाग एवं लो.नि.वि. बालोद पूर्णिमा कौशिक कार्यपालन अभियंता बालोद के संयुक्त प्रयास से “सड़क सुरक्षा” विषय पर नुक्कड नाटक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में आम नागरिकों एवं साप्ताहिक बजार में आएं लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दिया गया एवं यातायात नियमों का पालन करने पाम्पलेट वितरण कर हमेशा हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने हेतु जागरूक किया गया।
सड़क सुरक्षा माह के दौरान दिनांक 28.01.2026 को राजहरा में लर्निंग लायसेंस कैम्प का आयोजित किया गया जिसमें राजहरा क्षेत्र के आस-पास व्यक्तियों द्वारा इस कैंप में उपस्थित होकर 74 लोगों ने अपना लर्निंग लायसेंस बनाया, लर्निंग लायसेंस प्राप्त होने पर युवाओं में यातायात सड़क सुरक्षा के प्रति उत्साह एवं जोश देखा गया। लर्निंग लायसेंस बनाने आएं युवाओं को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने हिदायत भी दिया गया।
“यातायात जागरूकता कैलेण्डर 2026” का विमोचन पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश पटेल द्वारा आयोजित प्रशासनिक भवनों एवं विभिन्न आवासीय भवनों के वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान किया गया। इस कार्यक्रम में यज्ञदत्त शर्मा, प्रतिभा चौधरी, चेमन देशमुख, प्रीतम साहू एवं अन्य गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे। इस कैलेण्डर में सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों को प्रदर्शित कर लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए बालोद पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

