PATRIKA24x7

स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति द्वारा लगातार 153 वॉं स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

हरा भरा,स्वच्छ धरा के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम द्वारा परम पूज्य गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख एवं संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन में लगातार 153 वें सप्ताह में शिव हनुमान मंदिर, सेक्टर 07,कपिलेश्वर मंदिर सेक्टर 10, दुर्गा शिव मंदिर,से 10 ए मार्केट,भिलाई नगर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत आसपास उगे कंटीली झाड़ियों तथा खरपतवार की साफ सफाई की गई। मंदिर परिसर के आसपास झिल्ली, गुटखा पाउच, सूखे पत्ते को एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर डंप कर आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया।

समिति के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने कहा कि अपने जीवन काल में स्वच्छता को सभी लोगों को अपनाना चाहिए क्योंकि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है। स्वच्छ धरा पर चल, होगा हर समस्या हल।

आजीवन सदस्य रामगोपाल साहू ने कहा कि समिति स्वयं स्वच्छता का पालन कर समाज को इसके लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है। आप सभी इस पर अमल कर अपने अपने आसपास स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का कार्य कर और लोगों को जागरूक करने का काम करें। जागो और जगाओ , स्वच्छता अपनाओ।

इस अभियान में छत्तीसगढ़ अध्यक्ष नवनीत हरदेल, आजीवन सदस्य श्वेता जैन, चितरंजन दुर्गा देशमुख, रामगोपाल साहू, भानु सिंह साहू,सदस्य विजय सिंह, महेंद्र यादव, कार्तिक राम चंद्राकर, भागीरथी सिन्हा,दाऊ लाल बघेल एवं आसपास के लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!