PATRIKA24x7

जिले में बोर्ड परीक्षाएं सुचारू रूप से जारी कक्षा 12वीं की परीक्षा के दूसरे दिन 8380 परीक्षार्थी हुए शामिल

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा बालोद जिले में शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की मुस्तैदी सेे जिले के सभी केंद्रों में आज परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आज की परीक्षा के लिए जिले में कुल 111 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिसमें कुल दर्ज 8492 परीक्षार्थियों में से 8380 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए जबकि 112 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

उन्होंने बताया जिले के डौंडीलोहारा विकासखण्ड में सर्वाधिक 2095 छात्र दर्ज थे, जिनमें से 2076 उपस्थित रहे। इसी तरह गुण्डरदेही विकासखंड में 1935 दर्ज छात्रों में से 1926 ने परीक्षा दी। बालोद विकासखण्ड से 1549 दर्ज छात्रों में से 1490 उपस्थित रहे। इसी तरह डौंडी विकासखण्ड से 1457 में से 1442 छात्र शामिल हुए।गुरूर विकासखण्ड से 1456 दर्ज छात्रों में से 1446 उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि आज की परीक्षा में जिले के किसी भी केंद्र से नकल का कोई भी प्रकरण सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!