PATRIKA24x7

वरदानी भवन गुंडरदेही के आध्यात्मिक सभागार का शुभारंभ।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गुंडरदेही के वरदानी भवन में नवीन आध्यात्मिक सभागार का शुभारंभ आदरणीय भ्राता कुंवर सिंह निषाद जी विधायक विधानसभा क्षेत्र गुंडरदेही, पूर्व विधायक राजेंद्र राय, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के. के. राजू चंद्राकर, शोभा दीदी, पुष्पा दीदी, बिंदु दीदी सरस्वती दीदी, ममता दीदी, पूजा बिंझेकर पार्षद, हेमलता सोहन सोनी पार्षद, शैल महोबिया पार्षद, पोषण बन्नू राम निषाद पार्षद एवं एवं नवापारा राजिम क्षेत्र की समस्त ब्रह्माकुमारी बहनों के करकमलों से संपन्न हुआ। सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत आत्मिक तिलक, गुलदस्ता एवं ईश्वरीय सौगात भेंटकर किया गया।

तत्पश्चात वरदानी भवन की संचालिका ममता दीदी ने स्वागत भाषण में कहा कि इस संस्था का मुख्य उद्देश्य स्व परिवर्तन से विश्व परिवर्तन कर संपूर्ण विश्व में सुख शांति स्थापना करना है। यह संस्था सहज़ राजयोग, आत्मिक ज्ञान और नैतिक मूल्यों की शिक्षा के द्वारा व्यक्तियों में आंतरिक शांति पवित्रता और मानवीय गुणों को जागृत करता है तथा यह संस्था केवल भारत में ही नहीं अपितु विश्व के 140 देशों में अपनी सेवाएं दे रही है । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भ्राता कुंवर सिंह निषाद विधायक गुंडरदेही ने अपने उदबोधन में कहा कि यह संस्था नित्य नवविचारों एवं विभिन्न प्रकार के आयोजन से जीवन में बहुत कुछ सीखने की प्रेरणा देता है।

यहां आकर ईश्वरीय आनंद की अनुभूति होती है तथा अध्यात्म से जुड़कर मानव कल्याणार्थ सेवा की ओर प्रेरित करता है इस संस्था की ब्रह्माकुमारी बहनों के मार्गदर्शन से दिव्य ज्ञान की अनुभूति होती है जिसे शब्दों से बखान नहीं किया जा सकता इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन जी ने सबसे पहले भाइयों एवं बहनों को नवीन सभागार शुभारम्भ की बधाई एवं शुभकामनायें दी तथा कहा कि यह संस्था निःस्वार्थ भाव लगन एवं सेवाभाव से निरंतर सेवा कर रहा है तथा आत्मा और परमात्मा के आध्यात्मिक रहस्य रूपी ज्ञान से आत्मा की ज्योति को प्रकाशित करने का कार्य कर रहा है।

इसी क्रम में गरियाबंद सेवा केन्द्र की संचालिका बी के बिंदु दीदी जी ने कहा की इस संस्था में आकर मनुष्य अपने जीवन में सदा सुख शांति आनंद ज्ञान शक्ति का अनुभव करते हैं इस विश्व विद्यालय में आकर सभी भाई एवं बहने ईश्वरीय ज्ञान को एवं राजयोग को अपनाकर जीवन में खुशी, सुख और परम शांति की अनुभव करते है। तथा सत्यम शिवम सुंदरम के परिचय देते हुए कहा कि परमपिता परमात्मा से सभी प्रकार के संबंध जोड़कर इस परम शक्ति का अनुभव कर सकते हैं।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय इंदौर जोन प्रभारी बी के आरती दीदी जी ने सभागार के शुभारम्भ की बधाई देते हुए कहा कि इस वरदानी भवन में सभी भाई एवं बहनें बैठकर तपस्या करें जिससे गुंडरदेही नगर की सेवा निरन्तर आगे बढ़ती रहे। भ्राता राय पूर्व विधायक गुंडरदेही ने कहा कि ईश्वर से जुड़ने की शक्ति जीवन में सुख शांति प्राप्त करने का एक आधार है। उन्होंने अपने जीवन का अनुभव बतलाते हुए कहा कि जीवन में परमात्म अनुभव से जो सुख मिलता है वह कहीं भी नहीं मिल सकता यह सबसे बड़ी बात है। उन्होंने आगे कहा कि यह संस्था मानव कल्याण से विश्व कल्याण की ओर निन्तर अग्रसर है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही दुर्ग सेवा केन्द्र की संचालिका आदरणीया बी के शोभा दीदी जी ने कहा कि समय बहुत मूल्यवान है समय के मूल्य को पहचाने और समय का सदुपयोग करें ।दीदी ने आगे कहा कि समय बहुत कम है और हमारे अंदर की कमजोरी एवं बुराइयाँ ज्यादा है जब इसे हम बाहर निकालेंगे तभी हम सभी आत्माएं मनुष्य से देवता तुल्य बन सकते हैं साथ ही कहा कि विज्ञान ने साधन बहुत दिया है लेकिन मानव की साधना कम होती जा रही है जिससे आत्मा की शक्ति कम होती जा रही है।

यह शक्ति साधना से प्राप्त की जा सकती है। बी के पुष्पा दीदी जी संचालिका नवापारा राजिम परिक्षेत्र ने अपने उदबोधन में कहा कि वर्तमान समय में प्रकृति दिन प्रतिदिन बहुत दूषित हो जाती जा रही है सभी अपनी बुद्धि को परमपिता परमात्मा से लगाकर अपने अंदर की विकारों एवं बुराइयों को दूर करें। भगवान आकर पतित से पावन बनाकर हमें अंधकार से दूर प्रकाश की ओर ले जाते है। दीदी ने कहा कि गुंडरदेही के यह वरदानी भवन से मानव सेवा का प्रचार प्रसार बढ़ेगा और गुंडरदेही का यह वरदानी भवन सभी आत्माओं को ज्ञान रूपी रोशनी देने का कार्य करेगा।

कार्यक्रम के अंत में बालोद सेवा केन्द्र की संचालिका बी के सरस्वती बहन जी ने कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गुंडरदेही के सभागार के शुभारम्भ के अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं भाई व बहनों का बहुत बहुत धन्यवाद। जो कि इस कार्यक्रम में अपना अमूल्य समय का योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का मंच संचालन कसही बाहरा (महासमुंद) के बी के गणेश भाई ने किया। इस कार्यक्रम में नवापारा राजिम, गरियाबंद, बालोद दुर्ग सेवा केंद्र, गुंडरदेही ब्रह्माकुमारीज पाठशाला एवं गुंडरदेही नगर तथा आसपास क्षेत्र के गीता पाठशाला के भाई बहने बहुत अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!