गुण्डरदेही।
भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण वर्ग में सात राज्यों के एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई,छत्तीसगढ के महामंत्री यशवंत जैन इसमें शामिल हुए, मुंबई के रंग शारदा परिसर में संपन्न इस कार्यशाला में, मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, दमन दीप के कार्यकर्ता उपस्थित रहे, इस कार्यक्रम में 7 मार्च से देश भर में प्रारंभ होने वाले मंडल जिला, प्रदेशों के प्रशिक्षण महाअभियानों के 12 विषयों के बारे में पदाधिकारी को प्रशिक्षित किया गया,
इस कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी एल संतोष,सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश जी, राष्ट्रीय संघटक वी सतीश ,का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, छत्तीसगढ़ से प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, ने प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित 20 प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए।

