लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम जो कि नगर पंचायत गुंडरदेही में 26 फरवरी दिन गुरुवार को आयोजित हुआ जिसमें शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालोद के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र लक्ष कुमार साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ाया है।
यह कार्यक्रम विकसित भारत के लक्ष्य को सर्वोपरि रखते हुए माय भारत के प्रायोजन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री एवं राष्ट्रपति सम्मानित शमशाद बेगम उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता माय भारत के उपनिदेशक नीतिश शर्मा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला संगठक डॉ. लीना साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जिला स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम का विषय ” *आपातकाल के 50 वर्ष : भारतीय लोकतंत्र के लिए एक सबक* ” था। इस महत्वपूर्ण विषय पर लक्ष कुमार साहू ने तथ्यपूर्ण, प्रभावशाली एवं तार्किक विचार प्रस्तुत किए, जिससे वे निर्णायकों को प्रभावित करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त करने में सफल रहे। उनकी इस उपलब्धि के फलस्वरूप अब वे बालोद जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय युवा संवाद में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
लक्ष साहू की इस उल्लेखनीय सफलता पर प्राचार्य डॉ.जे.के. खलखो,राष्ट्रीय सेवा योजना, शासकीय महाविद्यालय बालोद के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. जी. एन. खरे सहित वरिष्ठ स्वयंसेवक देवेंद्र साहू, गजेंद्र ढीमर, डिलेश्वर देशमुख, राजेश बक्शी, बिनीता मांडवी, दीपचंद यादव, पंकज, यमन, विक्रम, पूजा, विद्या, ज्योति, जागृति, रूपाली, रोशन ,देवकुमार,चैतन्य साहू एवं अन्य स्वयंसेवकों ने हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की है।
यह उपलब्धि न केवल लक्ष साहू के लिए, बल्कि महाविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं पूरे बालोद जिले के लिए गर्व का विषय है।

