Skip to main content

PATRIKA24x7

राजेन्द्र राय (पूर्व विधायक, गुण्डरदेही, जिला–बालोद एवं कार्यकारी अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज) के नेतृत्व में सौजन्य भेंट की।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

दिनांक 26/02/2026 को विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने राजेन्द्र राय (पूर्व विधायक, गुण्डरदेही, जिला–बालोद एवं कार्यकारी अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज) के नेतृत्व में सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रदेश में अनुसूचित जनजातियों के संवैधानिक विषयों पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिव स्तरीय बैठक की तिथि सुनिश्चित करने हेतु विशेष चर्चा हेतु निवेदन किया गया।

मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि पहले यह स्पष्ट किया जाए कि मुख्य सचिव के साथ प्रस्तावित बैठक के लिए कौन-कौन से एजेंडा बिंदु निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि होली के पश्चात समाज द्वारा तैयार एजेंडा सूची की एक प्रति अवलोकनार्थ प्रस्तुत की जाए, तत्पश्चात बैठक की तिथि निर्धारित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!