PATRIKA24x7

विकासखंड बालोद के ग्राम पीपरछेड़ी में आयोजित हुआ कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

होली से पहले एकमुश्त धान का बोनस देने पर विष्णुदेव साय सरकार का किसान मोर्चा जिला बालोद ने माना आभार*

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नेतृत्व की छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को होली से पहले धान बोनस की एक मुस्त राशि देने पर पूरे प्रदेश के किसानों में हर्ष का माहौल है
किसान मोर्चा जिला बालोद ने सरकार के इस स्वागत योग्य निर्णय पर आभार जताया है भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नत योजना के तहत धान के मूल्य अंतर राशि के रूप लगभग दस हजार करोड रुपए से भी अधिक राशि सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर किया गया।

जो की पूरे भारत वर्ष में सर्वाधिक है सरकार केवल धान की खरीदी ही नहीं करती है बल्कि किसानों के परिश्रम का उचित मूल्य सुनिश्चित करना और उनके सम्मान की रक्षा करना अपना दायित्व मानती है शासन के इस निर्णय का किसानों को आर्थिक लाभ मिलने के साथ-साथ होली में एक मुफ्त राशि आने पर होली की उमंग और बढ़ेगी तथा किसानों को आगामी कृषि कार्य तथा अन्य काम में मदद मिलेगी।

संकल्प पत्र में मोदी जी की गारंटी को पूरा करने यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीसरी बार छत्तीसगढ़ के 25 लाख 24 हजार किसानों के खाते में 10332 करोड़ की कृषक उन्नति योजना के जरिए खाते में राशि हस्तांतरित कि बालोद ब्लाक के पिपरछेड़ी में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यज्ञदत्त शर्मा उपाध्यक्ष वनोपज सहकारी संघ छत्तीसगढ़ (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त), अध्यक्षता तोमन साहु उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, विशिष्ट अतिथि कृष्णकांत पवार ,पवन साहू , राकेश छोटू यादव महामंत्री भाजपा जिला बालोद,जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया ,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र देशमुख , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ मोना टुवानी ,करहीभदर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू , पुष्पेंद्र तिवारी महामंत्री किसान मोर्चा जिला बालोद,युवा मोर्चा प्रदेश सह प्रशिक्षण प्रमुख संजय साहू सहित सभी प्राधिकृत अध्यक्ष चमन लाल साहू,पालक ठाकुर,भावेश उइके,किशोर यदु, धरम सिंह साहू, मणीकांत बधेल , चंद्रहास साहु, दुर्जन साहू, सहित अन्य प्राधिकृत अधिकारी ,कृष्णा राम साहू,प्रकाश नाहर अन्य सरपंचों एव वरिष्ठ कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!