Skip to main content

PATRIKA24x7

भाजपा के पूर्व विधायक के सोलर पॉवर प्लांट में चोरी।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

सिकोसा / जिला बालोद में इन दिनों केबल वायर, मोटर , डीजल पंप, स्टार्टर की लगातार बढ़ती चोरी पुलिस के लिए चुनौती बन गई हैं।गत दिनों भाजपा के पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे के सुपुत्र समीर डाहरे के नाम से ग्राम सिकोसा जिला बालोद में पी एम कुसुम योजना के तहत समीर सोलर पॉवर प्लांट संचालित हैं,जहां से दिनांक 26,3,26, की रात फेंसिंग तार काटकर प्लांट में घुसे और डी सी केबल 1000 मीटर, एसी केबल 50 मीटर की चोरी के अलावा कन्वेटर को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर लगभग 8 लाख रुपए की चोरी हुईं है ,

जिसकी एफ आईं आर दिनांक 27,3,26, को किया गया है, गुण्डरदेही थाना के अंतर्गत सिकोसा में 5 जगह, सलोनी, अर्जुन्दा सहित कई जगहों में चोरी की वारदात हुई है, समझ में नहीं आता कि जिले में खुले आम चोरी को अंजाम देने वाले अपराधी पुलिस की पकड़ में क्यों नहीं आ रहे हैं, इसे लेकर क्षेत्र के किसानों एवं आम जनता में व्यापक असंतोष व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!