Skip to main content

PATRIKA24x7

पार्श्वनाथ दिव्यांग विद्यालय उमरादाह में 1 अप्रैल से निशुल्क प्रवेश प्रारंभ।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

बालोद- जिला मुख्यालय से 4 km की दूरी पर स्थित ग्राम उमरादाह में स्व सुल्तानमल सजनादेवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित पार्श्वनाथ दिव्यांग विद्यालय (मुखबधिर स्कूल) का संचालन विगत 3 से 4 वर्षो से किया जा रहा है जहाँ पर मुखबधिर बच्चों को निशुल्क शिक्षा एवं आवास की सुविधा दी जाती है।

ट्रस्ट के अध्यक्ष गौतम बाफना ने बताया कि मुखबधिर स्कूल में पिछले सत्र में 32 बच्चे शिक्षा का लाभ ले रहे है 
ट्रस्ट के सचिव अरुण जैन ने सभी जनता से अपील करते हुए कहा कि इस वर्ष भी नए सत्र के लिए स्कूल एवं आवास के प्रवेश प्रारंभ 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा आप सभी के परिचित में कोई ऐसा दिव्यांग बच्चा हो तो हमसे संपर्क करके उनका प्रवेश निशुल्क करवा सकते है।

ट्रस्ट के माध्यम से मुखबधिर बच्चों के लिए कक्षा पहली से छटवी तक निःशुल्क आवास एवं शिक्षा की सुविधा प्रदान की जाती है जो कोई भी मुखबधिर बच्चों का इन विद्यालय में प्रवेश करवाना चाहते हो तो 1 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक एडमिशन हेतु आवेदन फार्म पार्श्वनाथ दिव्यांग स्कूल उमरादाह के स्कूल प्रांगण में पहुंचकर फार्म भरकर अपना एडमिशन करवा सकते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!