Skip to main content

PATRIKA24x7

ग्राम मुंदेरा सरकारी स्कूल में प्रधान पाठक की खुलकर मनमानी एवं दादागिरी।

परस साहू 

गुण्डरदेही।

एक तरफ जहां सरकार पेड़ लगाओ जंगल बचाओ का अभियान चल रही है वहीं ग्राम पंचायत मुंदेरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में पेड़ बचाओ अभियान के विपरीत स्कूल के ही प्रधान पाठक रेखा उईके द्वारा शाला परिसर के लगभग 40 साल पुराने पेड़ को बिना पंचायत प्रस्ताव बिना शाला विकाश समिति के जानकारी के अपनी मनमानी करके कटवाया जा रहा है, हद तो तब हो गई जब ग्रामीणों के द्वारा पता चलने पर विरोध करने पहुंचे तो प्रधान पाठक मैडम द्वारा रौब झड़ते हुए गांव वालों को ही कहा गया कि जो करना है कर लो , जहां शिकायत करना है कर लो।

ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह हम लोग देखे कि स्कूल का बहुत पुराना गुलमोहर का पेड़ जो हमारे गांव के स्कूल की विरासत है जिसके छांव में बच्चे खेलते है , गर्मी के दिनों में लोग बैठते है उसको कटवाया जा रहा , जब हमारे द्वारा इसका विरोध किया गया तो मैडम उल्टा हम लोगों को ही धमकाने लगी और बोलती है कि गांव वाले अच्छे नहीं है , जाओ जो कार्यवाही करना हैं मेरे खिलाफ कर दो बोलती है, ऐसा उनका व्यवहार गांव वालों के लिए है, ,,

और ग्रामीणों ने बताया कि जब से यहां मैडम आई है तब से स्कूल में कोई अनुशासन नहीं रहता है, छूटी होते ही बच्चो के निकलने से पहले शिक्षक लोग निकल जाते है , और शिक्षा का स्तर भी बहुत गिर चुका है,,,। ऐसे शिक्षक बच्चों को क्या सिखाएगी जो खुद ही अशिक्षित जैसे काम कर रही हो ! हम लोग मैडम का विरोध करते है और इसकी शिकायत SDM से करेंगे , कार्यवाही की भी मांग करेंगे!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!