Skip to main content

PATRIKA24x7

जनदर्शन में सुनी गई आम लोगों की समस्याएं आवेदकों के मांगों एव समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के दिए निर्देश।।

परस साहू

गुण्डरदेही।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष ने आज जनदर्शन कक्ष में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आम लोगों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में आज मरकाटोला की शाम बाई ने नया राशन कार्ड बनाने, ग्राम भेंगारी की यमुना बाई ने ऋण पुस्तिका प्रदान करने, ग्राम पेंड्री के अंजली ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने हेतु आवेदन सौंपे। इसी तरह ग्राम सलोनी के रितु ने आबादी भूमि का पट्टा दिलाने, सिर्राभाठा की सुनीता ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का लाभ दिलाने एवं खेरतराई के पुरूषोत्तम ने पशु शेड निर्माण करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!