Skip to main content

PATRIKA24x7

बालोद: सरपंच रामटेके सहित मजदूरों ने किया श्रमदान, कहा – गांव के विकास में मजदूरों की अहम भूमिका।

परस साहू

गुण्डरदेही।

बालोद जिला मुख्यालय से 9 किलोमीटर दूर *ग्राम पंचायत तरौद* में समस्त मजदूरों ने एक दिन का *श्रमदान* किया। श्रमदान में सरपंच धर्मेन्द्र रामटेके खुद शामिल हुए।

*श्रमदान में ये रहे मौजूद:*
सरपंच धर्मेन्द्र रामटेके, सचिव सीमा सेन, रोजगार सहायक दिलीप साहू, शंभू साहू, समस्त पंचगण, समस्त मेट और बड़ी संख्या में मजदूर।

*सरपंच का बयान:*
सरपंच धर्मेंद्र रामटेके ने कहा, _“शासन के निर्धारित मापदंड के अनुसार आज सभी मजदूरों ने श्रमदान किया है। गांव के विकास को आगे बढ़ाने के लिए मजदूर भी ग्राम पंचायत के कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभा रहे हैं। गांव के विकास में मजदूरों की यह पहल सराहनीय है।”_

ग्रामीणों ने श्रमदान के जरिए गांव में सामूहिक विकास की मिसाल पेश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!