Skip to main content

PATRIKA24x7

पत्रिका अमृतम जलम जल संरक्षण एवं 167 वॉं स्वच्छता जागरूकता अभियान संपन्न।

परस साहू बालोद 

हरा भरा,स्वच्छ धरा के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल एवं पुनीत कौशिक के मार्गदर्शन पर लगातार 167 वें सप्ताह पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों जयंती स्टेडियम तालाब भिलाई नगर पत्रिका अमृतम जलम जल संरक्षण,शिव मंदिर महाकाल सुरेगॉंव,शिव दुर्गा मंदिर, भिलाई नगर ,कपिश्वर धाम भिलाई, शिव धाम मंदिर बालोद में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति की टीम द्वारा इन सभी स्थानों पर झिल्ली,कागज, खाद्य पदार्थ के रेपर, प्लास्टिक चम्मच, पानी पाउच,पानी प्लास्टिक बाटल, गुटखा पाउच,जूठा दोना पत्तल, गुटखा पाउच,पूजा हवन सामग्री जिसे श्रद्धालु लोग तालाब में ठंडा करते हैं आदि को एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर डंप किया। ये कचरे सड़कर बदबू फैला रहे थे,

जिसे स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम द्वारा इस बदबूदार कचरे को तालाब एवं आसपास से बाहर निकाल कर निर्धारित स्थान पर डंप किया एवं वहां स्नान करने आए लोगों ने घाट पर तालाब से निकाल कर कचरा रखा था उसे भी उठाकर निर्धारित स्थान पर डंप किया जिसे नगर निगम प्रशासन उठाकर निर्धारित स्थान पर डंप किया।इस तालाब एवं मंदिर में आए लोगों को कचरा इधर उधर न फेंक कर निर्धारित स्थान में डालने के लिए जागरूक किया एवं सभी परिसर में आए लोगों को बैनर,नारे, स्लोगन, कविता के माध्यम से तालाब परिसर, मंदिर परिसर, सार्वजनिक स्थानों में स्वच्छता बनाए रखने तथा तालाब, नदी के पानी को साफ सुथरा रखने की अपील की। तालाब परिसर में लगे पौधों की देखभाल कर अध्यक्ष नवनीत हरदेल ने पानी डालकर देखभाल की क्योंकि अब गर्मी ने दस्तक दे दी है। सफाई पश्चात “जल है तो बल है” “जल ही जीवन धारा है, जिसने हमें संवारा है” “जागो और जगाओ, स्वच्छता अपनाओ” नारे के द्वारा लोगों को स्वच्छता और जल संरक्षण के लिए जागरूक किया।

स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत हरदेल ने बताया स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम हर वर्ष गर्मी पूर्व इस तालाब की साफ-सफाई करती है, किसी वर्ष निगम प्रशासन भी हमारे साथ होती है इस वर्ष साथ थी। हर वर्ष यहां तालाब में कुंड निर्माण के लिए मौजूदा विधायक जी से मुलाकात कर कहा, कभी समाचार पत्रों के माध्यम से निवेदन किया आज भी इस समाचार के माध्यम से यह निवेदन किया जा रहा है।साफ-सफाई होने के बाद तालाब में पानी भरना उचित होता है। जिससे पानी साफ सुथरा रहता है।सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि वे कम से कम पूजन सामग्री का उपयोग करें और झिल्ली का ताकि तालाब , नदी में कम सामग्री ठंडा हो जिसे नगर निगम द्वारा आसानी से बाहर निकाला जा सके जिससे दुर्गंध, गंदगी न हो क्योंकि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है। “स्वच्छ धरा पर चल, होगा हर समस्या हल”।मैं इस समाचार के माध्यम से प्रशासन से निवेदन करता हूं कि इस तालाब में पूजन सामग्री ठंडा करने के लिए एक कुंड का निर्माण कर दिया जाय जिससे तालाब का पानी साफ सुथरा रहेगा।

स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति, छत्तीसगढ़ के आजीवन सदस्य मधु देशमुख का कहना है स्वच्छ धरा वेलफेयर टीम जागरूकता अभियान चलाकर स्वयं कचरा,गंदगी उठाकर स्वच्छता ,जल संरक्षण, नशामुक्ति , पर्यावरण संरक्षण अभियान कर समाज को इसके लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है।आप सभी इस पर अमल कर अपने अपने आसपास स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण, नशामुक्ति का कार्य कर और लोगों को जागरूक करने का कार्य करें।

इस अभियान में संयुक्त रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नवनीत हरदेल, संयुक्त सचिव सुरेन्द्र साहू,राजेंद्र साहू,टीनल हरदेल,नरेंद्र देशमुख, मनीष देशमुख, चितरंजन दुर्गा देशमुख, भानु शंकर बेलचंदन,भानु सिंह साहू, बालूराम ,कार्तिक राम चंद्राकर, पीला राम वर्मा,मोती वर्मा, मधु देशमुख,डेरहा देशमुख सुरेगॉंव से, भागीरथी सिन्हा,टिकेंद्र हरदेल बालोद से,दाऊलाल बघेल,महेंद्र यादव शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!