परस साहू बालोद
*सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित,69 कार्यकर्ताओं की रही शत-प्रतिशत सहभागिता*
बालोद भारतीय जनता पार्टी मंडल बालोद की आत्मनिर्भर मंडल के तहत महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई,बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा के साथ-साथ सेवा संकल्प अभियान को लेकर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई।
बैठक में मंडल के 69 पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई,संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण बैठक में साफ दिखाई दिया
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रारंभ होने वाले एक माह के सेवा संकल्प अभियान,जो 17 अक्टूबर तक चलेगा,को लेकर आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई,इस दौरान सभी अतिथियों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि कार्यक्रमों में केवल भाजपा कार्यकर्ताओं की ही नहीं,बल्कि अधिक से अधिक आम नागरिकों की भी शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए
*जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने बताई आगामी कार्ययोजना*
*जिला भाजपा की ओर से कार्यशाला में प्रमुख वक्ता के रूप में जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव उपस्थित रहे,उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आगामी एक माह में होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना एवं संगठनात्मक दिशा-निर्देश कार्यकर्ताओं के समक्ष रखे*
*उन्होंने भाजपा मंडल बालोद की कार्यशैली और कार्यकर्ताओं की सक्रियता की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि—*
*“जब भी इस मंडल में आने का अवसर मिलता है, यहां से कुछ न कुछ अच्छा सीखकर जाता हूं,आज की शत-प्रतिशत उपस्थिति देखकर मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि जिले में भाजपा मंडल बालोद एक मॉडल मंडल के रूप में अपनी पहचान बना रहा है, जहां कार्यकर्ताओं की सहभागिता हमेशा उल्लेखनीय रहती है।”*
*उन्होंने आगे कहा कि कार्यक्रम स्थल में परिवर्तन की सूचना बैठक से मात्र दो घंटे पूर्व दिए जाने के बावजूद कार्यकर्ताओं की इतनी बड़ी और शत-प्रतिशत उपस्थिति यह दर्शाती है कि मंडल के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा और संकल्प के रूप में मनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं*
उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के सभी कार्यक्रमों को भाजपा मंडल बालोद कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता से सफलतापूर्वक पूरा करेगा
*इस बैठक एवं कार्यशाला में प्रमुख रूप से यज्ञदत्त शर्मा राकेश यादव प्रतिभा चौधरी राकेश छोटू यादव सुरेंद्र देशमुख निशा योगी कमल पंपलिया मनोहर नाहटा समीर खान दानमल जैन जी,सुरेश निर्मलकर,मंडल महामंत्री हितेश्वरी कौशिक जी एवं नरेंद्र सोनवानी जीउपस्थित रहे*
बैठक का संचालन मंडल उपाध्यक्ष संदीप सिन्हा ने किया, वहीं आभार प्रदर्शन मंडल मीडिया प्रभारी टिकेश्वर साहू ने किया
बैठक से संबंधित समस्त जानकारी भाई यश राजपूत एवं हर्षित यादव जी द्वारा प्रदान की गई

