Skip to main content

PATRIKA24x7

ग्राम ओरमा में धूमधाम से मनाया गया तीज पर्व, जनसहयोग से दूसरे वर्ष सामूहिक करूं भोज का आयोजन।

परस साहू बालोद

बालोद। ग्राम ओरमा में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और तीज पर्व की परंपरा को जीवंत रखते हुए समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से लगातार दूसरे वर्ष सामूहिक करूं भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तीजहारिन बहन-बेटियों को सामूहिक रूप से करूं भात खिलाकर तीज पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

आयोजन को लेकर खिलेश्वर कुमार माली ने बताया कि ग्रामवासियों के सहयोग से लगातार दूसरे वर्ष सामूहिक करूं भोज का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम समिति के अध्यक्ष महादेव निषाद, पूर्व अध्यक्ष नेम लाल साहू, बलराम साहू, संतोष सोनकर, मनोज माली, सुदामा साहू, गोरेलाल साहू, नंदकुमार साहू, खिलेश्वर, मोहनीस पारकर, धन्नू साहू, धरमु यादव, मोहन साहू, मनोज, स्राजाराम साहू, ईश्वर साहू, पूनम साहू और दीनू सोनकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

परंपरा के साथ एकता और भाईचारे का संदेश

सामूहिक करूं भोज के माध्यम से ग्रामीणों ने न सिर्फ तीजहारिन बहन-बेटियों का सम्मान किया, बल्कि गांव की एकता, भाईचारे और छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत ओरमा की सरपंच मंजूलता साहू ने आयोजन के लिए ग्रामीणों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन गांव में आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत करने के साथ हमारी परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का काम करते हैं। उन्होंने तीजहारिन बहन-बेटियों सहित समस्त ग्रामवासियों को तीज पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!