परस साहू बालोद
वेद प्रकाश नगर अध्यक्ष और शिवम सेन बने नगर मंत्री गुंडरदेही।
छात्र हित और राष्ट्र निर्माण में सदैव अग्रणी रहने वाले विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा नगर इकाई गुंडरदेही के आगामी सत्र के लिए नगर कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। संगठन की इस नई टीम में प्रतिभावान और ऊर्जावान छात्र चेहरों को विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।घोषणा के तहत वेद प्रकाश साहू को गुंडरदेही का नगर अध्यक्ष और शिवम सेन को नगर मंत्री के महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए नगर सह मंत्री के रूप में संजय, यादराम यादव, राजनंदनी साहू और नितिन कुमार को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही ईश्वर साहू को नगर कार्यालय मंत्री का दायित्व दिया गया है।गुंडरदेही नगर कार्यकारिणी के अन्य प्रमुख दायित्वों की घोषणा इस प्रकार है:नगर सोशल मीडिया प्रमुख: हर्षा यादव / आराध्य शर्मा,नगर महाविद्यालय प्रमुख: यश महोबिया ,नगर विद्यालय प्रमुख: जागृत साहू / पूनम साहू ,नगर SFS प्रमुख: शशांक साहू ,नगर कला मंच (RKM) प्रमुख: यादराम यादव / रुद्र प्रताप साहू,नगर क्रीड़ा प्रमुख: मुकेश,नगर स्टडी सर्कल प्रमुख: किरण साहू,नगर NSS प्रमुख: पूजा कुंभकार / मेधा साहू,नगर छात्रावास कार्य प्रमुख: दीपेश,नगर कार्यकारिणी सदस्य: नीलम, सुमन, ओंकार, हिमांशु, भूपेंद्र सहित अन्य छात्र।नवनियुक्त नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश और नगर मंत्री शिवम सेन ने कहा कि परिषद के सिद्धांतों पर चलते हुए गुंडरदेही नगर इकाई छात्र समस्याओं के त्वरित निवारण, शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने और छात्र शक्ति को रचनात्मक कार्यों से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य करेगी।इस घोषणा के बाद गुंडरदेही के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
इस अवसर पर प्रदेश सह मंत्री मनीषा राणा एवं जिला संयोजक दीपेश उपस्थित रहें।

