Skip to main content

PATRIKA24x7

डिगेश्वर साहू व सुरेश साहू को “प्रदेश सहसंयोजक” बनाए जाने पर साहू समाज में हर्ष की लहर…

परस साहू बालोद

दल्ली राजहरा//- छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष- डॉक्टर नीरेंद्र साहू, अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक- बी. सी. साहू व प्रदेश महामंत्री- शंकर साहू की अनुशंसा पर संगठनात्मक विस्तार करते हुए कर्मचारी -अधिकारी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ में डिगेश्वर साहू व सुरेश साहू को “प्रदेश सहसंयोजक” के पद पर नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त प्रदेश सहसंयोजक- डिगेश्वर साहू व सुरेश साहू पूर्व से ही समाज के विकास, शिक्षा और सामाजिक उत्थान के कार्यों में सक्रिय रूप से अपना योगदान देते रहे हैं। आप दोनों के अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं सक्रियता से अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ को नई दिशा व मजबूती मिलेगी।

डिगेश्वर साहू व सुरेश साहू ने इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ द्वारा मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया गया है मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ उसका निर्वहन करुंगा।

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के मार्गदर्शन में कर्मचारी अधिकारी-प्रकोष्ठ सशक्त होगा और शिक्षा तथा जनसेवा के कार्यों में निरंतर प्रगति करेगा।

सुरेश साहू डिगेश्वर साहू को कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ के “प्रदेश सहसंयोजक” का दायित्व की खबर से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। साहू समाज की वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करने वालों में प्रमुख रूप से तोमन लाल साहू चेयरमेन छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी, महेंद्र कुमार साहू जिलाध्यक्ष बालोद, मदन साहू जिलाध्यक्ष मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, नोबल साहू जिला अध्यक्ष राजनांदगांव, नंदलाल साहू जिलाध्यक्ष दुर्ग, तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा, प्रतिभा चौधरी अध्यक्ष नगरपालिका परिषद बालोद, शीतल साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा, सूरज गोपाल साहू संयोजक अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ बालोद, नूतन साहू जिला संयोजक युवा प्रकोष्ठ, चेतन साहू, गोविंद साहू, नंदकिशोर साहू, संजीव साहू, द्वारका साहू, नागेश साहू, रमेश साहू, नरेन्द्र साहू आदि प्रमुख रूप से शामिल है।

उपरोक्त जानकारी मीडिया में शंकर साहू प्रदेश महामंत्री ने दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!