परस साहू बालोद
गुण्डरदेही/भारतीय जनता पार्टी ओटेबन्द मण्डल के शक्ति केन्द्र देवरी (क) के अंतर्गत बूथ क्रमांक 236 ग्राम साजा में शक्ति केन्द्र की मासिक बैठक आयोजित की गई, इस बैठक में निम्न विषयों पर चर्चा की गई,
शक्ति केन्द्र के बूथों में महीना के अंतिम रविवार को मन की बात सुनना, सरल पोर्टल में कार्यक्रम की गतिविधि को अपलोड करना, बूथ कमेटी की सत्यापन करना एवं अन्य विषयों को लेकर चर्चा की गई इस बैठक में शक्ति केन्द्र प्रभारी एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक थानसिंह मंडावी, शक्ति केन्द्र संयोजक देवकुमार साहू, मंडल कार्यकारणी सदस्य देवेन्द्र यदु, बूथ अध्यक्ष छत्रपाल देशमुख, बूथ सचिव टिका राम साहू, बूथ एजेंट गीतेश्वर देशमुख, भरत साहू, नारायण ठाकुर, राजा राम साहू, राम आसरा साहू उपस्थित थे l

