Skip to main content

PATRIKA24x7

ओरमा में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर संपन्न, 52 पशुओं का उपचार।

परस साहू बालोद 

बालोद उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं बालोद के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत ओरमा में आज *पशु बांझपन उपचार एवं निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर* का आयोजन किया गया।

शिविर में कुल *52 पशुओं का उपचार* किया गया। इसमें *बांझपन के 22, कृमिनाशक के 15 और किलनी-जूँ के 20* मामलों का इलाज हुआ। साथ ही *40 पशुपालकों को निःशुल्क दवाइयां* भी वितरित की गईं।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत ओरमा की सरपंच * मंजूलता साहू*, पशु चिकित्सालय बालोद से *डॉ. पी.एल. साहू*, लाटाबोड़ पशु औषधालय से *डॉ. एम.एल. चुरेंद्र*, पशु चिकित्सालय से *पुरुषोत्तम ठाकुर, नारद साहू*, मोबाइल यूनिट स्टाफ *अरविन्द, रितेश, शुभम गोस्वामी* उपस्थित थे। ग्राम की पशु सखी *बीना साहू*, सक्रिय महिला *राधा सोनकर* और *आरबीके सावित्री साहू* का भी विशेष सहयोग रहा।

सरपंच मंजूलता साहू ने कहा कि गर्मी में पशुओं में बांझपन और चर्म रोग की समस्या बढ़ जाती है। समय पर शिविर लगने से पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!