Skip to main content

PATRIKA24x7

नगर पंचायत पलारी में आम निर्वाचन सहित जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न।

परस साहू बालोद 

नगर पंचायत पलारी में 96.10 प्रतिशत हुआ मतदान, मतदान संपन्न कराने के पश्चात् मतदान दलों की हुई सकुशल वापसी

बालोद जिले में नवगठित नगर पंचायत पलारी के अलावा जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के अंतर्गत आज सभी स्थानों पर निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि नव गठित नगर पंचायत पलारी में पहली बार संपन्न हो रहे आम निर्वाचन के अंतर्गत आज हुए मतदान के दौरान कुल 96.10 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत पलारी में 1854 पुरूष एवं 1912 महिला मतदाता सहित कुल मतदाताओं की संख्या 3766 है। जिसमें से आज 1779 पुरूष एवं 1841 महिला सहित कुल 3620 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह से आज हुए मतदान में 96 प्रतिशत पुरूष एवं 96.30 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

नगर पंचायत पलारी के आम निर्वाचन एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के अंतर्गत आज हुए मतदान के दौरान सुबह से ही मतदाताओं ने मतदान केन्द्रों में पहुँचकर अपना मताधिकार का प्रयोग किया। नगर पंचायत पलारी में मतदाताओं के मतदान केन्द्रों में पहुँचने पर उनका आत्मीय स्वागत कर उन्हें अनिवार्य रूप से मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने हेतु सुरक्षा की भी चाक-चैबंद व्यवस्था की गई थी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत कौशिक आज सुबह से नगर पंचायत पलारी में उपस्थित होकर संपूर्ण व्यवस्था का माॅनिटरिंग सुनिश्चित कर रहे थे। इसके अलावा रिटर्निंग आॅफिसरों सहित सभी जोनल एवं अन्य अधिकारी पूरे समय मुस्तैद रहकर निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की। निर्धारित समयावधि तक मतदान सफलतापूर्वक संपन्न कराने के पश्चात् मतदान कर्मियों की सामग्री जमा स्थल में सकुशल वापसी भी हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!