Skip to main content

PATRIKA24x7

BJP के प्रदेश महामंत्री और जिलाध्यक्ष सुशासन तिहार में हुए शामिल, क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं।

परस साहू बालोद

BJP के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन एवं BALOD भाजपा के जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने ग्राम पंचायत बघमरा में आयोजित सुशासन तिहार में शामिल होकर आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी वितरित किया। प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने बताया सुशासन तिहार में प्रदेशवासियों के बीच पहुंचकर उनसे आत्मीय संवाद करना विशेष अनुभव होता है।

यहां पदाधिकारी के रूप में नहीं, बल्कि परिवार के एक सदस्य की तरह लोगों की बातें सुनने और उनकी समस्याओं के समाधान करने का अवसर मिलता है।

BALOD भाजपा के जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने बताया कि जनता के चेहरे पर दिखाई देने वाला विश्वास और संतोष ही BJP सरकार की सबसे बड़ी पूंजी है। यही अपनापन और स्नेह हमें निरंतर जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

आयोजित शिविर में ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!