PATRIKA24x7

हमारा संविधान भारत की सदियों पुरानी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं का आइना है,, संविधान हमारे सदियों के संघर्ष, अनुभव और उपलब्धियों का प्रतिफल है: विधायक ललित चंद्राकर। 

परस साहू। 

गुण्डरदेही।

ग्राम थनौद में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर।

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम थनौद में संविधान दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ। डॉ भीमराव अंबेडकर, भारत माता के तैलचित्र पर माल्यारोपण कर दीप प्रज्वलित कर विधिवत् पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ किया ।

सभी को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया गया। इस अवसर पर संविधान की रक्षा हेतु उपस्थिति लोगो को शपथ दिलाया गया संविधान दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली,भाषण कविता,का आयोजित किया गया विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रस्तुत किया गया।

दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने इस अवसर पर ग्राम थनौद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा* कि हमारा संविधान भारत की सदियों पुरानी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं का आइना है। यह संविधान हमारे सदियों के संघर्ष, अनुभव और उपलब्धियों का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज के दिन 26 नवंबर से संविधान दिवस 2024 के आयोजन की शुरूआत हुई है। आज भारत के संविधान को आत्मसात किए 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। विधायक ने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं ने जहां पर मौलिक अधिकारों की बात लिखी है, वहां भगवान श्रीराम, माता सीता और भइया लक्ष्मण की तस्वीर अंकित की है। उन्होंने कहा कि यह तस्वीर तब की है जब भगवान श्रीराम लंका विजय के बाद अयोध्या लौट रहे थे। हमें इस बात को समझना होगा कि हमारे संविधान निर्माताओं ने इस तस्वीर के माध्यम से हमें क्या संदेश दिया है। संविधान में ऐसे ही अनेक चित्र और संकेत हैं, जिनके माध्यम से संविधान निर्माताओं ने इंगित किया है कि हमें भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों के साथ लोकतंत्र को आगे बढ़ाना है।

विधायक ने कहा कि यह भी हमारे संविधान की एक बड़ी विशेषता है कि इसमें परिवर्तनशील समय के अनुरूप आवश्यकता पड़ने पर संशोधन का भी प्रावधान है। हमारे संविधान निर्माताओं ने देश पर अपनी इच्छाओं और विचारों को लादा नहीं, बल्कि अपनी दूरदर्शिता से भावी पीढ़ी के लिए यह गुंजाइश छोड़ी कि वह अपने समय की परिस्थितियों, अपने समय के ज्ञान, अपने समय की आवश्यकताओं के अनुसार इसमें संशोधन कर सकें।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू जनपद पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख जनपद, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष झमिता गायकवाड जनपद सदस्य हरेंद्र देव घृतलहरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग दुबे जनपद पंचायत सीईओ रूपेश पांडे सहायक परियोजना अधिकारी अरविंद दीड़ी अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, महामंत्री पुराण देशमुख युवा मोर्चा अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख बूथ अध्यक्ष मुकेश मंडले विधायक प्रतिनिधि टेक सिंह साहू, सरपंच ग्राम पंचायत जागेश्वरी देशमुख उपसरपंच डीलेश्वर देशमुख, प्राचार्य अनिल साहू प्रधान पाठक धनेश्वर ध्रुव डॉ राजेश यादव सूरन पारधी, गोविंद देशमुख देवेंद्र देशमुख सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!