PATRIKA24x7

छत्तीसगढ़ कन्नौजिया स्वर्णकार समाज दुर्ग शाखा के अध्यक्ष बने सूरज,,उपाध्यक्ष विवेक, सचिव सुनील, सहसचिव अनिल व कोषाध्यक्ष नरेश सोनी चुने गये।

परस साहू 

गुण्डरदेही।

छत्तीसगढ़ कनौजिया स्वर्णकार समाज का चुनाव सामाजिक भवन नयापारा दुर्ग में रविवार 24 नवंबर को संपन्न हुआ। जिसमें जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सूरज स्वर्णकार व ओम प्रकाश सोनी व उपाध्यक्ष पद के लिए विवेक स्वर्णकार व विनोद स्वर्णकार के मध्य सीधा चुनाव हुआ ।

जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सूरज स्वर्णकार को 668 मिले व ओमप्रकाश सोनी को 191 वोट मिले। इस प्रकार सूरज अपने प्रतिद्वंद्वी को 497 वोट से हराकर अध्यक्ष बने। वही उपाध्यक्ष पद के लिए विवेक स्वर्णकार को 469 वोट मिले व विनोद को 309 मत प्राप्त हुए। विवेक स्वर्णकार ने विनोद स्वर्णकार को 160 मतो से पराजित किया। वही सुनील स्वर्णकार सचिव, नरेश सोनी कोषाध्यक्ष और अनिल सोनी सहसचिव के विरुध्द कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं होने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। यह चुनाव सामाजिक सदभाव के वातावरण में हुआ।

चुनाव में 854 सदस्यों ने हिस्सा लिया। अध्यक्ष पद के लिए 15 वोट रिजेक्ट हो गए। वही उपाध्यक्ष पद के लिए 76 वोट रिजेक्ट हुआ। यह चुनाव मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोधन लाल स्वर्णकार, सलाहकार प्रहलाद स्वर्णकार, अजय सोनी (निड्डू) के देखरेख में संपन्न हुआ । जिसमें सुरेश सोनी, पूर्व अध्यक्ष भुवन स्वर्णकार और नंदू सोनी, संरक्षक शिवकुमार सोनी, जनक लाल स्वर्णकार, बैकुंठ सोनी, गिरीश सोनी (गुंडरदेही) के संरक्षण, में संपन्न हुआ। इस पूरे चुनाव में सक्रिय सदस्य सत्यम सोनी, संदीप सोनी, मनीष सोनी, जयंत सोनी, देवनारायण सोनी, विजय दादू, सोनी आशीष सोनी रामकुमार सोनी, चोखेलाल सोनी के मार्गदर्शन में यह चुनाव सामाजिक सदभाव के वातावरण में हुआ। चुनाव में पूर्व सचिव कमल नारायण सोनी, पूर्व अध्यक्ष लवकुश स्वर्णकार पूर्व अध्यक्ष भिलाई-3, मोहित स्वर्णकार, बेमेतरा अध्यक्ष मनीष सोनी,नवनीत सोनी डॉ. वीरेंद्र स्वर्णकार, प्रकाश सोनी, जितेन्द्र सोनी गणेश सोनी, हसमुख सोनी का सहयोग सराहनीय रहा।

इस पूरे चुनाव में दुष्यंत सोनी भिलाई-3 का भी योगदान सराहनीय रहा उन्होने सुबह से लेकर रात तक चुनाव के पल को अपने मोबाईल में कवरेज कर एवं एलाउंस कर एक -एक पल के गतिविधियों को समाज के लोगों को अवगत कराया। छत्तीसगढ़ कनौजिया स्वर्णकार समाज के चुनाव में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ नये पदाधिकारियों को चुनने में अपना योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!