Skip to main content

PATRIKA24x7

तकनीकी रूप से सशक्त कार्यकर्ता ही बदलती राजनीतिक व्यवस्था और नए भारत की रीढ़ होगा :- चेमन देशमुख।

परस साहू बालोद

*पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से ‘डिजिटल और हाईटेक’ बन रहे हैं कार्यकर्ता :- राकेश यादव*

बालोद /भारतीय जनता पार्टी बालोद के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा है कि ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान’ के तहत पार्टी अपने प्रत्येक कार्यकर्ता को आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस महाभियान के अंतर्गत शुरू किए गए विशेष ‘डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म’ के माध्यम से कार्यकर्ताओं को तेजी से डिजिटल बनाने और उन्हें नई तकनीकों से जोड़ने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।

जिला भाजपा महामंत्री एवं डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म कार्यक्रम के जिला प्रभारी राकेश छोटू यादव ने कहा कि आज का युग सूचना और संचार क्रांति का युग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ के सपने को साकार करते हुए भाजपा अपने संगठन को भी पूरी तरह हाईटेक कर रही है। इस डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का मुख्य उद्देश्य हमारे जमीनी कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाना है, ताकि वे सरकारी योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को जनता के बीच अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचा सकें। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से गाँव और बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी अपने मोबाइल फोन के जरिए सीधे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है।

कार्यकर्ताओं को पार्टी के गौरवशाली इतिहास, अंत्योदय के सिद्धांत, देशहित की नीतियों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ऑडियो-वीडियो और डिजिटल कंटेंट के रूप में दी जा रही है। इसी तरह, कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के सही और सकारात्मक उपयोग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे विपक्ष के भ्रामक प्रचार और अफवाहों का तथ्यपूर्ण जवाब भी डिजिटल माध्यमों पर दे सकें। भाजपा एक जीवन्त राजनीतिक संगठन है जो समय के साथ निरंतर खुद को अपग्रेड करता है। इस डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से प्रशिक्षित होकर हमारे कार्यकर्ता आने वाले समय में संगठन के कार्यों को और अधिक गति देंगे तथा जनता और सरकार के बीच एक मजबूत, आधुनिक सेतु के रूप में कार्य करेंगे। इस अभियान से अधिक-से-अधिक कार्यकर्ताओं को जुड़ने का आह्वान

कमल पनपालिया
मिडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!