Skip to main content

PATRIKA24x7

श्याम नगर, रिसाली में श्री हनुमान जी महाराज की पावन प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर ने किया अभिषेक एवं पूजा-अर्चना।

परस साहू बालोद

रिसाली स्थित श्याम नगर में गत दिवस_श्री हनुमान जी महाराज_ की पावन प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक * ललित चंद्राकर* मुख्य रूप से शामिल हुए एवं _वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की_ तथा संकटमोचन श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आचार्यों द्वारा वैदिक रीति से पूजन, हवन एवं अभिषेक कराया गया। विधायक चंद्राकर ने प्रभु श्री हनुमान जी के चरणों में शीश नवाकर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

*अपने संबोधन में विधायक ललित चंद्राकर ने कहा:*
_”संकटमोचन श्री हनुमान जी बल, बुद्धि और भक्ति के प्रतीक हैं। प्रभु हनुमान जी की कृपा से समाज में सद्भाव, सेवा और धर्म के प्रति आस्था निरंतर सुदृढ़ होती रहे, यही कामना है। आज के इस पावन प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पूरे रिसाली क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। बजरंगबली का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और दुर्ग ग्रामीण निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।”_

उन्होंने कहा कि _मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के परम भक्त हनुमान जी_ का आशीर्वाद लेकर वे जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति देंगे। चंद्राकर ने आयोजन समिति एवं श्याम नगर के सभी श्रद्धालुओं को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी।

*इस पावन अवसर पर ये प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:*
मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, पार्षद मनीष यादव, मनोज साहू, लिलेश साहू, लाला दीपक एवं श्याम तथा श्याम नगर, रिसाली के सैकड़ों श्रद्धालु एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।
प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!