Skip to main content

PATRIKA24x7

कलेक्टर, एडीएम सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने उनके कार्य एवं व्यवहार की भूरी-भूरी सराहना की।

परस साहू बालोद

बालोद जिला प्रशासन द्वारा आज जिला कोषालय अधिकारी मुकुंद सिंह भारद्वाज को 62 वर्ष की आयु पूरी होने के उपरांत सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित संक्षिप्त विदाई समारोह के अवसर पर कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं नूतन कंवर, संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष सहित समारोह में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने भारद्वाज के सौम्य, मधुर एवं आत्मीय व्यवहार तथा उनके कार्य कुशलता की भूरी-भूरी सराहना करते हुए उनके व्यक्तित्व को सभी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए प्र्रेरणादायी बताया।

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने भारद्वाज के सहज, सरल एवं आत्मीय व्यवहार की सराहना करते हुए कुशल प्रशासनिक अधिकारी के साथ-साथ एक बेहतरीन इंसान बताया। इस अवसर पर उन्होंने भारद्वाज के सफल, सुखद एवं मंगलमय जीवन तथा सेवानिवृत्त के पश्चात उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि हम सभी की मंगल कामना है कि सेवानिवृत्ति के पश्चात भारद्वाज अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत करें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने मुकुंद भारद्वाज को लंबी शासकीय सेवा का सफलतापूर्वक संपादन के उपरांत आज सेवानिवृत्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने भारद्वाज के सौम्य एवं मधुर व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि विपरित परिस्थितियों में भी धैर्य एवं पूरी शिद्दत के साथ कार्य करने का गुण वास्तव में काबिले-तारीफ है। उन्होंने कहा कि हम सभी ईश्वर से यह कामना करते हैं सेवानिवृत्ति के पश्चात भारद्वाज अपने जीवन की नई पारी की शुरूआत कर अपने परिवार के साथ सुखद एवं मंगलमय जीवन व्यतीत करेंगे। इस अवसर पर कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों ने भारद्वाज को शाॅल एवं पौधा भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!