Skip to main content

PATRIKA24x7

संभागीय शीतकालीन युवा चरित्र निर्माण शिविर दुर्ग में होगा आयोजित,, 21 दिसंबर से लेकर के 27 दिसंबर तक होगा आयोजन 

परस साहू। 

गुण्डरदेही।

21 दिसंबर से लेकर के 27 दिसंबर तक होने वाले शीतकालीन युवा चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन आर्य समाज मंदिर आर्य नगर दुर्ग के परिसर में होगा, युवा चरित्र निर्माण शिविर आर्य वीर दल का प्राथमिक अभ्यास वर्ग जिसे संभाग स्तर पर दुर्ग में लगाया जाएगा इस शिविर के शिविर अध्यक्ष अरुण कुमार आर्यवीर होंगे जो की सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान त्रिलोकी नाथ क्षत्रिय जी के दत्तक पुत्र है अरुण कुमार के निर्देशन में शिविरार्थियों में अनुशासन और अनुशासन के साथ देशभक्ति की भावना भरी जाएगी साथ ही साहिल आर्य व्यायाम शिक्षक रहेंगे जिनका कार्य शिविरार्थियों को व्यायाम के माध्यम से अनुशासन सीखने का कार्य रहेगा इस पूरे कार्यक्रम में शिविरार्थियों को सामाजिक कार्यों को सेवा के रूप में करना सिखाया जाएगा इस पूरे शिविर में 150 से अधिक शिविरार्थियों की संख्या रहेगी अंत में होने वाले परीक्षा में जिन छात्रों द्वारा परीक्षा पास की जाएगी उन्हें सर्टिफिकेट दे कर आर्यवीर उपाधि दी जाएगी।

इस कार्यक्रम का आयोजन आर्य समाज मंदिर आर्य नगर के पदाधिकारियों द्वारा होगा प्रधान संजय आर्य मंत्री मनोज आर्य संयोजक कृष्णमूर्ति आर्य जिला मंत्री हिमांशु आर्य संभागीय संचालक इंद्र कुमार आर्य सहायक संयोजक मनोज ठाकरे एवं पुरोहित अंकित शास्त्री रहेंगे इस पूरे शिविर का आयोजन आर्य वीर एवं वीरांगना दल दुर्ग भिलाई द्वारा होगा। उक्त जानकारी तुषार आर्य ने दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!