Skip to main content

PATRIKA24x7

*ललित चंद्राकर ने डुंडेरा में किया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण*

परस साहू बालोद

*डुंडेरा* । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज ग्राम डुंडेरा, गोविंद होटल के पास “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर उपस्थित हुए।

विधायक ललित चंद्राकर ने स्वयं पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि *”वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं है, यह आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह वृक्षारोपण कर उनका संरक्षण करें।”*

आगे ललित चंद्राकर ने कहा *”आइए, प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लें। एक पेड़ माँ के नाम लगाकर हम न केवल पर्यावरण को बचाएंगे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और स्वस्थ जीवन भी देंगे।”*

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, विधायक प्रतिनिधि गोविन्द साहू, पार्षद विक्की चंद्राकर, हरीश नायक, रोहित धनकर, महामंत्री पुनाराम कलिहारी, इंद्रजीत सोनी, प्रेम नारायण वर्मा, केशव महिपाल, योगेश महिपाल, नारायण निर्मलकर, हर्ष चंद्राकर, दुर्गेश साहू एवं नंदकुमार साहू गांधी बाग सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!