Skip to main content

PATRIKA24x7

भूपेश बघेल के आरोपों पर BJP का तीखा पलटवार; यशवंत जैन बोले- ‘अराजकता और दोहरा चरित्र ही कांग्रेस का असली चेहरा’

परस साहू बालोद

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा केंद्र सरकार और भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी ने बेहद तल्ख प्रतिक्रिया दी है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने बघेल के बयानों का कड़ा प्रतिवाद करते हुए इसे कांग्रेस का ‘अराजकतावादी और अवसरवादी राजनीतिक नाटक’ करार दिया है।

यशवंत जैन ने कहा कि भूपेश बघेल जिस लोकतंत्र और संवाद की दुहाई दे रहे हैं, असल में कांग्रेस खुद उस लोकतंत्र की सबसे बड़ी हत्यारी रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सदन से लेकर सड़क तक हंगामा खड़ा करना और देश के युवाओं को गुमराह कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना कांग्रेस का पुराना चरित्र रहा है।

पीएम आवास के बाहर इस तरह की नाटकबाजी करना कोई लोकतांत्रिक विरोध नहीं है। यह देश की संवैधानिक संस्थाओं को नीचा दिखाने और समाज में अराजकता फैलाने की एक सुनियोजित साजिश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!