Skip to main content

PATRIKA24x7

पीएमश्री शासकीय स्वामी आत्मानंद स्कूल गुंडरदेही में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

परस साहू बालोद

विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, गुड टच-बैड टच, साइबर क्राइम तथा बाल अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी गई।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा के आदेशानुसार तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजानंद साहू के नेतृत्व में 25 जुलाई 2026 को पीएमश्री शासकीय स्वामी आत्मानंद हिंदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुंडरदेही में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के संयुक्त तत्वावधान में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम 2012, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, गुड टच-बैड टच, साइबर क्राइम तथा बाल अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार के शोषण या संकट की स्थिति में सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया से बच्चों को अवगत कराया गया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य कोल्हारे, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक वेद प्रकाश साहू, केस वर्कर कैलाश निषाद सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!