Skip to main content

PATRIKA24x7

*सेंट्रल जोन में रात्रि गश्त के दौरान ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो पर आर्म्स एक्ट तो दो पर ड्रंक एंड ड्राइव की कार्रवाई, कारें भी जब्त*

परस साहू बालोद

शहर में रात्रिकालीन कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा देर रात संदिग्ध एवं बेवजह घूमने वाले व्यक्तियों पर प्रभावी निगरानी रखने के उद्देश्य से डीसीपी सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल के निर्देश एवं एडिशनल डीसीपी सेंट्रल विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में सेंट्रल जोन के सभी थाना प्रभारियों को विशेष रात्रि चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। अभियान के तहत पेट्रोलिंग पार्टियों एवं प्वाइंट ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल द्वारा प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर देर रात तक सघन चेकिंग की गई।

अभियान के दौरान *थाना कोतवाली क्षेत्र के बैजनाथपारा में पुलिस द्वारा संदिग्ध रूप से घूम रहे वाहन चालकों की जांच* की जा रही थी। इसी दौरान दो कार चालक पुलिस को देखकर बचने एवं निकलने का प्रयास करने लगे। संदेह होने पर उन्हें रोककर जांच की गई, जिसमें दोनों के शराब के नशे में वाहन चलाना पाए जाने पर उनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए कारें जब्त की गईं तथा प्रकरण माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया। *न्यायालय द्वारा दोनों वाहन चालकों पर ₹10,000-₹10,000 का अर्थदंड* अधिरोपित किया गया।

इसी विशेष अभियान के दौरान *थाना मौदहापारा* क्षेत्र में चेकिंग के समय संदिग्ध रूप से घूम रहे *योगेश नायक निवासी कॉलिंग नगर, थाना गुढ़ियारी* के कब्जे से आर्म्स एक्ट की परिधि में आने वाला धारदार चाकू बरामद होने पर उसके विरुद्ध *आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।

वहीं *थाना गंज* क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे *नवीन उर्फ बाबू उर्फ छोटू सामल निवासी रामनगर, थाना गुढ़ियारी* के कब्जे से भी आर्म्स एक्ट की परिधि में आने वाला धारदार चाकू बरामद होने पर उसके विरुद्ध *आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध* पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा स्पष्ट किया गया है कि रात्रिकालीन गश्त एवं विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध रूप से घूमने वाले व्यक्तियों, अवैध हथियार रखने वालों एवं नशे की हालत में वाहन चलाकर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!