परस साहू बालोद
उप निरीक्षक के कहने पर अवैध रूप से दी गई 53 पेटी शराब
बालोद
एंकर….बालोद जिले के आबकारी विभाग से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आए हैं जहां पर आबकारी विभाग के उप निरीक्षक पर शराब दुकान के कर्मचारियों ने पेटियों में शराब बेचने का आदेश देने का गंभीर आरोप लगाये हैं.
दरअसल धमतरी जिले के अर्जुनी थाने की टीम ने 25 जुलाई को एक घर से 53 पेटी शराब जब्त किया….पुलिस जांच में सामने आया कि जब्त शराब बालोद जिले के अरकार स्थित शराब दुकान की है….मामला सामने आने के बाद कार्यवाही करते हुए मौखिक तौर पर आदेश देकर अरकार शराब दुकान में काम करने वाले सुपरवाइजर सहित पांच कर्मचारियों को हटा दिया गया….जिसके बाद हटाए गए कर्मचारियों ने बड़ा खुलासा किया है.
कर्मचारियों का आरोप है कि आबकारी विभाग के उप निरीक्षक आशाराम शाक्य ने ही उन्हें धमतरी के व्यक्ति को देने के लिए कहा था….बड़े अधिकारी की बात मानते हुए उन्होंने पेटियों में शराब उन्हें दिया है और जब मामले का खुलासा हुआ तो उन्हें नौकरी से हटा दिया….जबकि उन्होंने बड़े अधिकारी के आदेश का पालन किया….आरोप तो यह भी है कि जब मामले का खुलासा हुआ तो आबकारी उप निरीक्षक आशाराम ने उनसे दबाव पूर्वक हाथ और कंधा खींचकर अपने बचाव के लिए बयान दर्ज करवाया….जिसका सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है.
इधर पूरे मामले पर जिला आबकारी अधिकारी जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करने की बात कह रहे हैं….तो वहीं मामले पर जब आबकारी उप निरीक्षक आशाराम शाक्य से जवाब जानने की कोशिश की गई तो वह उल्टे पाँव दफ्तर से भाग गए।
बाइट…. डॉ पलक नंदा, जिला आबकारी अधिकारी
बाइट….यशपाल देशमुख, सुपरवाइजर (गुलाबी टी शर्ट)
बाइट….दिलीप निर्मलकर, गार्ड (नीला शर्ट)
बाइट…. चुम्मन लाल, सेल्समैन (कत्था टी शर्ट)

