परस साहू बालोद
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसदा (डंग), जिला बालोद में संभाग स्तरीय बालक एवं बालिका 14, 17 एवं 19 वर्ष रग्बी एवं नेटबाल खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी एवं मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष ओटेबंद कुलदीप साहू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत परसदा की सरपंच सत्यवती साहू ने की। उन्होंने संभाग के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। विशेष अतिथि के रूप में सहायक संचालक दुर्ग कल्पना स्वामी एवं खेल समन्वयक बालोद स्वप्न जेना उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ खेलते हुए विद्यालय, समाज और जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय की प्राचार्या नूतन गुप्ता, शाला विकास समिति की अध्यक्ष मनीषा बान्धेय, पीटीआई दुष्यंत साहू, बीएसओ टीकाराम साहू, देवीलाल साहू, विनोद सिपेन्द्र जांगड़े, छबीलाल जांगड़े, शिव शंकर साहू, ढाल सिंह, डेविड गायकवाड़, ममता चन्द्राकर (शिक्षण सहायक) सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा। संभाग स्तरीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

