Skip to main content

PATRIKA24x7

भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल,बालोद ने किया विधायक कुंवर निषाद का पुतला दहन,शव यात्रा निकालकर किया दाह संस्कार*

परस साहू बालोद

*जब तक विधायक माफी नहीं मांगेंगे आंदोलन निरंतर जारी रहेगा…गुलशन साहू*

*विधायक जी की भाषा अमर्यादित है युवाओं का अपमान है…राहुल सोनी*

अभद्र भाषा का प्रयोग और युवा मोर्चा के साथी को धमकाने के विरोध में गुंडरदेही विधायक का भाजयुमो शहर मंडल बालोद ने निकाली शव यात्रा, किया पुतला दहन; कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल बालोद के नेतृत्व में गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद के विरोध में शव यात्रा निकालकर उनका पुतला दहन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन अर्जुन्दा मंडल अध्यक्ष नवीन राजपूत को मोबाइल पर कथित रूप से जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले को लेकर किया गया।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा इस प्रकार की कथित धमकी देना अत्यंत निंदनीय है तथा इससे कानून व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कठोर एवं शीघ्र कानूनी कार्रवाई की मांग की।
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की जाती है, तो संगठन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता,भाजपा शहर मंडल के पदाधिकारी,पार्षद गण एवं शहर युवा मोर्चा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी,कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!