Skip to main content

PATRIKA24x7

खरीफ वर्ष 2026 अंतर्गत बीज उत्पादन कार्यक्रम हेतु कृषक पंजीयन प्रारंभ पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अगस्त

परस साहू बालोद

खरीफ वर्ष 2026 अंतर्गत बीज उत्पादन कार्यक्रम हेतु कृषक पंजीयन प्रारंभ कर दी गई है। बीज प्रक्रिया केंद्र झलमला के बीज प्रबंधक ने बताया कि बालोद जिले के ऐसे कृषक जिन्होंने बीज प्रक्रिया केंद्र, झलमला, बालोद अथवा जिले की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों से खरीफ फसलों का बीज क्रय किया है, वे बीज उत्पादन कार्यक्रम अंतर्गत अपना पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 है। बीज उत्पादन कार्यक्रम अंतर्गत पंजीयन कराने वाले कृषकों को उत्पादित बीज का उपार्जन मूल्य सहकारी समिति में समर्थन मूल्य से अधिक प्राप्त होगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक कृषक नियत तिथि तक बीज प्रक्रिया केंद्र, झलमला, बालोद कार्यालय में उपस्थित होकर निर्धारित पंजीयन शुल्क एवं आवश्यक दस्तावेज बीज क्रय की रसीद की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, ऋण पुस्तिका, बी-1 की छायाप्रति एवं एग्रीस्टेक कृषक आईडी नंबर जमा कर अपना पंजीयन उपरांत इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!