परस साहू बालोद
*बम भोला चौक एवं मौहरी मरोदा में विकास कार्यों के शुभारंभ से क्षेत्र को मिलेंगी बेहतर मूलभूत सुविधाएं*….
सुशासन और जनकल्याण की भावना के साथ *दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं छ.ग. राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ललित चंद्राकर* ने आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत *वार्ड क्रमांक 14 बम भोला चौक मरोदा* एवं *वार्ड क्रमांक 15 मौहरी मरोदा* में आयोजित भूमिपूजन समारोह में शामिल होकर *₹90 लाख से अधिक* की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन एवं शिलान्यास कर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि _”सुशासन की सरकार में विकास कार्यों को निरंतर गति प्रदान की जा रही है। हमारी प्राथमिकता है कि क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक सड़क, पानी, नाली, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचे। आज बम भोला चौक एवं मौहरी मरोदा में जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ है, उनके पूर्ण होने पर यहां के निवासियों को स्वच्छ, सुगम और सुविधाजनक जीवन मिलेगा।_
_क्षेत्र के विकास को नई दिशा और गति देने के लिए ये कार्य मील का पत्थर साबित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हमारा संकल्प स्पष्ट है – *जनहित, जनसुविधा और जनकल्याण*। इसी मंत्र के साथ दुर्ग ग्रामीण को विकास के क्षेत्र में आदर्श विधानसभा बनाना है।_ _सरकार और जनता मिलकर ही किसी क्षेत्र को बदल सकते हैं। आपकी सहभागिता से ही हमारा दुर्ग ग्रामीण स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध बनेगा। विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी।”_
*ईन कार्यों का हुआ भूमिपूजन*
*वार्ड 14 बम भोला चौक मरोदा* में ₹51 लाख से अधिक एवं *वार्ड 15 मौहरी मरोदा* में ₹39.25 लाख से अधिक की लागत से सड़क निर्माण, नाली निर्माण, सामुदायिक सुविधा एवं नागरिक हित से जुड़े विभिन्न कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों के पूर्ण होने से दोनों वार्डों में आवागमन सुगम होगा, स्वच्छता में सुधार होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
*इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:*
मंडल अध्यक्ष *राजू राकेश जंघेल*, रिसली मंडल अध्यक्ष *अनुपम साहू*, महामंत्री *पुनाराम कलिहारी* एवं *नरेन्द्र निर्मलकर*, जिला मंत्री *शैलेंद्र शेंडे*, महिला मोर्चा अध्यक्ष *शिखा तिवारी*, नेता प्रतिपक्ष *शैलेंद्र साहू*, पार्षदगण *विधि यादव*, *धर्मेंद्र भगत*, *ईश्वरी साहू*, *ममता सिन्हा*, *गजेंद्री कोठारी*, *सारिका साहू*, *सरिता देवांगन*, युवा मोर्चा अध्यक्ष *मनोज साहू*, *शेष जांगड़े*, *संध्या वर्मा*, *आशी साहू*, *बानू साहू*, *चंद्रकली चतुर्वेदी*, *सुनीता कोसरे*, *डॉ. पार्वती कुर्रे*, *कुमुदा दास*, मंच संचालक *नोहर साहू*, *शीतल चेलक*, *प्रेमिन ठाकुर*, *रामबाई*, *सुरनबाई*, *बच्ची यादव*, बूथ अध्यक्ष *खिलावन सिन्हा*, *सुरेंद्र देवांगन*, *गैंदलाल जंघेल*, *शंकर ढिमर*, *देवेंद्र साहू*, *विकास कुलश्रेष्ठ*, *प्रमोद कोसरे*, *राजेश राव*, *राजेंद्र साहू*, *भरत इशदा*, *नम्मू डोगरे*, *श्रवण कुमार*, *जनकलाल धनगेश*, *बिंदा वन पण्डा*, *मीना साहू*, *राधिका साहू*, *बिंदू इशदा*, *मेहतरीन*, *शकुन साहू*, *आयुष तिवारी*, *उपेंद्र रिगरी*, *प्रेमलाल निर्मलकर*, *पूनम चंद सपहा*, *रूपेश यादव*, *परमेश्वर महिलांग*, *रूपेश शाह*, *टुकेन्द्र यादव*, *संतोष कुशवाहा*, *सुनील साहू*, *राजेंद्र यादव*, *संतोष निषाद*, *सविता महिलांग*, *पार्वती ढीढी*, बम भोला चौक मंदिर समिति एवं गोंडवाना समाज के पदाधिकारी सहित दोनों वार्डों के बड़ी संख्या में नगरवासी एवं महिला समूह उपस्थित रहे।

