परस साहू बालोद
ओम पब्लिक पूर्व प्राथमिक विद्यालय कांदूल में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार द्वारा सभी छात्र- छात्रों शिक्षक शिक्षिकाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर प्रेम विश्वास भाईचारा और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया *संस्था प्रमुख दानेश्वर प्रसाद साहू ने रक्षाबंधन के* धार्मिक एवं पौराणिक महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि श्रावण पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह पर्व भारतीय संस्कृति और संस्कारों की महत्वपूर्ण धरोहर है महाभारत काल में श्री कृष्ण की अंगुली सुदर्शन चक्र से कटने पर द्रौपदी द्वारा अपने साड़ी के आंचल का कपड़ा बांधने इंद्र देव की विजय के लिए इंद्राणी तथा राजा बलि की रक्षा के लिए माता लक्ष्मी द्वारा रक्षा सूत्र बांधने जैसे प्रसंगौ रचनाओं का उल्लेख करते हुए पर्व की महत्व बताई गई है उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल त्यौहार ही मनाने तक सीमित नहीं है बल्कि यह प्रेम विश्वास रक्षा और आपसी प्यार स्नेहा विश्वास की भावना को जीवन भर बनाए रखने की प्रेरणा देता है अपनी संस्कृति और संस्कार की इस धरोहर को सुरक्षित रखना सभी की नैतिक धार्मिक और सामाजिक हम सब की जिम्मेदारी है
कार्यक्रम में पालक समिति के अध्यक्ष शीत साहू संचालक समिति के अध्यक्ष दानेश्वर प्रसाद साहू ओम पब्लिक स्कूल कांदुल अर्जुन्दा के प्रधान पाठक रोशनी साहू शिक्षक शिक्षिकाओं के रूप में कीर्ति साहू दुलारी साहू कुमारी वर्षा चंद्रवंशी एवं छात्र-छात्राएं समेत पालक गण उपस्थित रहे
*संस्था प्रमुख के प्रधान पाठक रोशनी साहू ने* सभी को रक्षाबंधन भाई बहनों की अटूट प्रेम विश्वास और स्नेह के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भाईचारे और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया

