परस साहू बालोद
*निस्वार्थ भाव से समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने वाले लोगों को देश के सामने लाते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी*….
*नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ के संकल्प में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी*….
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने आज हिन्दनगर, रिसाली, वार्ड क्रमांक 31 के बूथ क्रमांक 120 में बूथ अध्यक्ष एवं रिसाली मंडल महिला मोर्चा उपाध्यक्ष अर्चना हिरवानी के निवास पर वार्डवासियों के साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 137वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना।
आज प्रधानमंत्री ने मन की बात के माध्यम से नशामुक्त भारत और युवाओं को नशे से दूर रखने, हर घर तिरंगा एवं राष्ट्रभक्ति, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता एवं जनभागीदारी, देशभर में अपने छोटे-छोटे प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले नागरिकों के प्रेरणादायी कार्यों की चर्चा की।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि देशवासियों को प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम की प्रतीक्षा रहती है। प्रधानमंत्री इसमें ऐसे अनेक विषयों और व्यक्तित्वों का उल्लेख करते हैं, जिनके बारे में सामान्यतः देश के लोगों को जानकारी नहीं मिल पाती। इससे जहां अच्छे कार्य करने वाले लोगों का उत्साह बढ़ता है, वहीं उनके प्रयास लाखों देशवासियों के लिए प्रेरणा बनते हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे देश के दूरस्थ गांवों और छोटे-छोटे क्षेत्रों में अनेक लोग बिना किसी प्रचार और स्वार्थ के समाज तथा राष्ट्रहित में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। कोई पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे रहा है, कोई स्वच्छता के लिए कार्य कर रहा है, तो कोई स्थानीय संसाधनों के माध्यम से नवाचार कर अपने क्षेत्र में बदलाव ला रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से ऐसे सामान्य लोगों के असाधारण कार्यों को राष्ट्रीय पहचान देते हैं। इससे देश में सकारात्मकता और जनभागीदारी की भावना मजबूत होती है तथा दूसरे लोगों को भी कुछ नया और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है।
*‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी*
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ के संकल्प को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया। युवा शक्ति विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे में युवाओं को नशे से दूर रखना परिवार, समाज और राष्ट्र सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
*‘हर घर तिरंगा’ में दिखा देशवासियों का राष्ट्रप्रेम*
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति देशवासियों के अभूतपूर्व उत्साह का भी उल्लेख किया। अभियान के अंतर्गत 8 करोड़ से अधिक देशवासियों ने तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड की। यह केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि राष्ट्रध्वज के प्रति देशवासियों के सम्मान, गौरव और गहरे भावनात्मक जुड़ाव की अभिव्यक्ति है।
*अंतरिक्ष विज्ञान में बेटियों की उड़ान, छत्तीसगढ़ की महिमा राजपूत पर गर्व*
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि आज भारत की बेटियां अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रही हैं। उनकी आकांक्षाओं की उड़ान अब धरती से अंतरिक्ष तक पहुंच चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में मिशन शक्ति सैट जैसे प्रेरक प्रयास का उल्लेख किया, जिसके माध्यम से भारत सहित विभिन्न देशों की हजारों छात्राओं को सैटेलाइट टेक्नोलॉजी को समझने, सीखने और नवाचार से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।
चंद्राकर ने कहा कि यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए विशेष गौरव का विषय है कि प्रदेश की महिमा राजपूत भी इस महत्वपूर्ण मुहिम का हिस्सा बनी हैं। उन्होंने महिमा राजपूत को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियां शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, खेल और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उनकी उपलब्धियां प्रदेश की दूसरी बेटियों को भी बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करती हैं।
*मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव* चंद्राकर ने कहा कि ‘मन की बात’ की विभिन्न कड़ियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेक अवसरों पर छत्तीसगढ़ और यहां के उल्लेखनीय प्रयासों का उल्लेख किया है। बस्तर ओलंपिक से लेकर मल्हार में मिले प्राचीन ताम्रपत्रों और काले हिरण के संरक्षण तक, छत्तीसगढ़ की विशिष्टताओं और उपलब्धियों को प्रधानमंत्री ने देशवासियों के सामने रखा है।
इस अवसर पर रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, महामंत्री गुड्डु झा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री ममता राव, उपाध्यक्ष कमलेश हिरवानी, पार्षद सीमा साहू, बूथ अध्यक्ष अर्चना हिरवानी , मन की बात की प्रभारी ओनकेश्वरी मारकंडे, बूथ अध्यक्ष रुपलता साहू, हिमांशु चंद्राकर, किरण यादव, सुलोचना हिरवानी, संजीव हिरवानी, गीता वर्मा, गौरी सिंह राजपूत, सुनीता चौहान, सुभद्रा साहू, राजकुमारी बैनर्जी, शिवानी, शिवलाल साहू बनर्जी, गोदावरी साहू, डीलिया साहू अंजनी साहू चन्द्रिका प्रसाद अशोक भरतलाल हिरवानी नालेश्वर प्रसाद सतीश वर्मा प्रतिक हिरवानी, संदीप देशमुख दानेश्वर वर्मा उपस्थित रहे।

