Skip to main content

PATRIKA24x7

*साहू समाज की महिलाओं ने मनाया तीज महोत्सव, सामाजिक एकता व छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने पर दिया जोर।*

परस साहू बालोद

*बालोद/पीपरछेड़ी* ग्रामीण साहू समाज पीपरछेड़ी के महिला प्रकोष्ठ के द्वारा रविवार को तीज महोत्सव का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं ने मां कर्मा की छायाचित्र की पूजा अर्चना एवं शिवजी का भजन गाकर किया।इस आयोजन में समाज की महिलाओं का उत्साह देखते ही बना। बरसते रिमझिम पानी में ग्रामीण साहू समाज की सभी महिला पदाधिकारी के साथ ही बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं। साहू समाज द्वारा सामाजिक एकता और छत्तीसगढ़ी संस्कृति, कला को बढ़ावा देने के लिए अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महिलाओं ने हरे रंग की साड़ी की वेशभूषा के साथ अनेक कार्यक्रमों में भाग लिया।
तत्पश्चात छोटे-छोटे खेलो का आयोजन हुआ जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
व्यंजन प्रतियोगिता,बिस्कुट खाओ प्रतियोगिता,सामूहिक एवं एकल नृत्य, तीज क्वीन प्रतिभागी बनकर अपनी एकता और सांस्कृतिक कला का परिचय दिया। लगातार बारिश होने की परिस्थितियों में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि का आगमन कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाए, फिर भी ग्रामीण महिलाएं सशक्त होकर कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न किया।

महिला साहू समाज की अध्यक्ष भुवनेश्वरी साहू ने प्रत्येक महिलाओं को आगे आने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि साहू समाज की महिलाओं का तीज मिलन समारोह छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में पारंपरिक उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया जाता है,कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता को मजबूत करना और छत्तीसगढ़ी संस्कृति व लोक परंपराओं को बढ़ावा देना है।

महिला साहू समाज की सचिव मंजू लता साहू ने बरसते पानी के बीच सभी महिलाओं के उत्साह को साराहा। कार्यक्रम का सफल संचालन वेदिका साहू के द्वारा किया गया।बहुत ही धूमधाम से तीज मिलन मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!