परस साहू बालोद
विद्यार्थियों को गुड टच, बैड टच, साइबर क्राइम तथा बाल अधिकारों की जानकारी प्रदान की गई।
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा के आदेश व मार्गदर्शन एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजानंद साहू के नेतृत्व में गुरूर विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फागुनदहा में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं मिशन शक्ति द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम 2012 किशोर न्याय बालकों का देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम 2015, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, गुड टच, बैड टच, साइबर क्राइम तथा बाल अधिकारों की जानकारी प्रदान करते हुए किसी भी प्रकार के शोषण या संकट की स्थिति में सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य एल एस रावटे, शिक्षक-शिक्षिका एवं मिशन शक्ति से दिनेश्वरी सिन्हा, जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिन्हा, आउटरीच वर्कर नूतन एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

