परस साहू बालोद
गुण्डरदेही। विकासखंड गुण्डरदेही अंतर्गत ग्राम पंचायत कुथरेल एवं आश्रित ग्राम मासुल में *रविवार को* पारंपरिक तीज मिलन समारोह एवं सामूहिक करुभात का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 800 तीजहारिन महिलाओं ने एक साथ बैठकर करुभात खाया और अपने पति की लंबी उम्र व सुखी वैवाहिक जीवन के लिए तीज का व्रत धारण किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुण्डरदेही विधानसभा के पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू शामिल हुए। अध्यक्षता ग्राम पंचायत कुथरेल की सरपंच पेमिन दीपक साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा मंडल गुण्डरदेही के पूर्व अध्यक्ष तोमन साहू, उप सरपंच नरेंद्र साहू, वासुदेव साहू, तोरण लाल साहू, अर्जुन साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ने कहा कि तीज पर्व छत्तीसगढ़ की संस्कृति, आस्था और नारी शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार लगातार नारी शक्ति का सम्मान कर रही है और महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की राशि दी जा रही है।
सरपंच पेमिन दीपक साहू ने कहा कि तीज केवल व्रत नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति से जुड़ने का अवसर है। एक साथ करुभात खाना आपसी भाईचारे को दर्शाता है।
कार्यक्रम के दौरान सरपंच की मांग पर पूर्व विधायक ने सामुदायिक भवन के पास 20 लाख रुपये की लागत से टीना शेड निर्माण की स्वीकृति शासन से कराने की घोषणा की।

