Skip to main content

PATRIKA24x7

सेवा संकल्प अभियान प्रारंभिक तैयारी को लेकर एसडीएम प्राची ठाकुर ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक।

परस साहू बालोद

ग्राम कनेरी में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश।

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर ग्राम कनेरी में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्राची ठाकुर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में कार्यक्रम की प्रारंभिक तैयारियों, आवश्यक व्यवस्थाओं और विभागों की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई।

एसडीएम प्राची ठाकुर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समय-सीमा में तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखने तथा आयोजन को सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके पश्चात एसडीएम  प्राची ठाकुर ने ग्राम कनेरी में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि ग्राम कनेरी स्थित अमृत सरोवर में 11,000 दीया प्रज्वलित किया जाएगा। उन्होंने स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली और आयोजन की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों को निर्धारित समय में पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!